Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ग्लोबल इवेंट है मुकेश अंबानी के परिवार में शादी, छोटे बेटे अनंत की शादी के कार्ड की हो रही खूब चर्चा

ग्लोबल इवेंट है मुकेश अंबानी के परिवार में शादी, छोटे बेटे अनंत की शादी के कार्ड की हो रही खूब चर्चा

Wedding is a global event in Mukesh Ambani’s family, there is a lot of discussion about the wedding card of younger son anant, Mumbai news, grand marriage: दुनिया के दिग्गज खरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के प्री वेडिंग इवेंट का दूसरा चरण इटली में शुरू हुआ है। उनकी क्रूज पर दी गई सेकंड प्री-वेडिंग पार्टी शानदार है। इस सबके बीच ये भी चर्चा थी कि आखिर कहां पर अनंत-राधिका सात फेरे लेकर एक-दूजे को अपना बनाएंगे। अब इनकी शादी का न्योता सामने आ चुका है और इसका कार्ड कई मायनों में खास है।

लाल रंग का सिंपल कार्ड

सोशल मीडिया पर जो कार्ड सामने आया है, वो लाल रंग का है, जिसके चारों ओर सुनहरी बॉर्डर है। सबसे ऊपर भगवान के चित्र बनाकर परिणय सूत्र को दर्शाया गया है। इसके बाद अंबानी व मर्चेंट परिवार के सदस्यों के नामों को लिखा देखा जा सकता है। वहीं इससे नीचे पूरे कार्यक्रम की जानकारी लिखी गई है।

इस तरह कार्ड बना खास

वैसे तो अनंत-राधिका का ये वेडिंग कार्ड काफी सिंपल था, लेकिन फिर भी ये काफी खास रहा। इसमें जितने भी जोड़ों के नाम लिखे गए थे, उनमें घर के श्रीमान की जगह श्रीमती को पहले जगह मिली है। स्त्रियों का नाम पहले लिखकर जिस तरह से उनके लिए सम्मान दिखाया गया है, वो सराहनीय है। और यकीनन ये उन लोगों को काफी पसंद आएगा, जो लिंग समानता में विश्वास रखते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं।

प्रेरणा देने वाला मेसेज

इस बात में कोई दो राय नहीं कि अंबानी न सिर्फ अपने बिजनेस बल्कि अपनी लाइफस्टाइल और निजी जीवन के निर्णयों को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। यही वजह है कि वो ट्रेंड सेटर भी हैं। ऐसे में उन्होंने जिस तरह से घर की महिलाओं के नामों को प्रमुखता देते हुए कार्ड छपवाए हैं, वो प्रेरणा देने वाला कदम है।

Share this:

Latest Updates