पश्चिम बंगाल में नोआपाड़ा के पूर्व विधायक सुनील सिंह ने भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया है। वह बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के बहनोई हैं। इतना ही नहीं सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे व सुनील सिंह के बेटे ने भी भाजपा छोड़ दी है। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने उम्मीदवार भी वापस ले ली है। इसके बाद से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।दरअसल भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के बहनोई सुनील सिंह के राजनीतिक रुख को लेकर चर्चा चल रही थी। कुछ दिन पहले राज्य सरकार भी उन्हें सुरक्षा देना चाहती थी। हालांकि उस समय सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था। वह आगामी उपचुनाव में गरुलिया से भाजपा के उम्मीदवार थे। सुनील सिंह ने शनिवार को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। सुनील सिंह के बेटे आदित्य सिंह ने भी भाजपा छोड़ दी है। अर्जुन सिंह के भतीजे सौरव भी भाजपा छोड़ दिया है। उन्हें इस बार भाटपाडा नगर पालिका में विधायक पद का टिकट दिया गया था। सौरव ने भी आखिरी वक्त में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। उन्होंने दावा है कि भाजपा में रहते हुए उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। पार्टी का परिवर्तन आत्म-सम्मान की रक्षा के लिए है। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं इस पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस बीच, दलबदल करने वाले तीन भाजपा नेताओं ने आज उत्तर 24 परगना जिले के तृणमूल समन्वयक ज्योतिप्रिय मल्लिक और बैरकपुर दमदम सांगठनिक जिला तृणमूल अध्यक्ष पार्थ भौमिक से एसडीओ कार्यालय में मुलाकात की। ऐसे में तृणमूल में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि सुनील सिंह की तृणमूल कांग्रेस में वापसी को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। हाईकमान के निर्णय के बाद कोई कदम उठाया जाएगा।
West Bangal: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के बहनोई, भतीजे और भांजे ने छोड़ी भाजपा, टीएमसी में हो सकते हैं शामिल

Share this:


