Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL: बेरहम पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद जहर खाकर…

WEST BENGAL: बेरहम पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद जहर खाकर…

West Bengal (पश्चिम बंगाल) के पुरुलिया जिले में 27 March को एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जिला पुलिस प्रमुख एस सेल्वामुरुगन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामला पुरुलिया के काशीपुर ब्लॉक के मनियारा गांव का है।

शराब का आदी है पति

सेल्वामुरुगन ने कहा कि जब उनकी टीम आरोपी के घर पहुंची, तो वहां कमरे में उसकी पत्नी ममता महतो और दो बच्चों, एक छह साल के पुत्र व तीन साल की पुत्री का शव पड़ा हुआ पाया। मृतक पत्नी के परिजनों का आरोप है कि आरोपी गौतम शराब का आदी था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था।

Share this:

Latest Updates