Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL: TMC नेता के हत्यारोपी के घर CBI का छापा, मिट्टी में दबे मिले बम, बीरभूम हिंसा मामले में…

WEST BENGAL: TMC नेता के हत्यारोपी के घर CBI का छापा, मिट्टी में दबे मिले बम, बीरभूम हिंसा मामले में…

West Bengal (पश्चिम बंगाल) के बीरभूम में हुई हिंसा को लेकर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के आरोपी के घर के पास बम बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये बम मिट्टी के अंदर दबाए गए थे। सीबीआई की टीम ने सूचना पर बगतुई गांव में छापा मारा था।

पलाश शेख के घर मिले बम

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सीबीआई और बम निरोधक दस्ते की एक टीम ने घटनास्थल पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान स्थानीय बोरोशल ग्राम पंचायत के उपप्रमुख भादू शेख की हत्या के आरोपी पलाश शेख के घर के पास मिट्टी में दबे बम बरामद हुए। पलाश का घर गांव के प्रवेश द्वार पर है और हाल ही में बीरभूम की घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई शीर्ष अधिकारी गांव का दौरा कर चुके हैं। बता दें कि बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट गांव में हाल ही में करीब एक दर्जन घरों में आग लगा दी गई थी, जिसमें दो बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना टीएमसी पंचायत नेता भादू प्रधान की कथित हत्या के तुरंत बाद हुई, जिस पर एक दिन पहले अज्ञात हमलावरों ने देसी बम से हमला किया था।

Share this:

Latest Updates