Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पश्चिम बंगाल : नदिया के कल्याणी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कम से कम 04 की मौत

पश्चिम बंगाल : नदिया के कल्याणी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कम से कम 04 की मौत

Kolkata news : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 04 लोगों की मौत हो गयी। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्ट्री तहस-नहस हो गयी और जले हुए शव चारों ओर बिखरे मिले। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना कल्याणी के रथतला इलाके में घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि फैक्ट्री की दीवारें गिर गयीं और इलाके में अफरातफरी मच गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गयी, जिसे दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि पटाखे बनाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसके कारण यह विस्फोट हुआ। हालांकि, विस्फोट के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर मौजूद हैं और मलबे में किसी के फंसे होने की सम्भावना को देखते हुए बचाव अभियान जारी है। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में राज्य में पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं। 2023 में पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 09 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद दक्षिण 24 परगना के बजबज और उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में भी ऐसे हादसे हुए थे, जिनमें कम से कम 07 लोगों की जान गयी थी। अब इस कड़ी में कल्याणी का नाम भी जुड़ गया है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा और दहशत है। घनी आबादी के बीच ऐसी पटाखा फैक्ट्रियों के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इन फैक्ट्रियों पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Share this:

Latest Updates