Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

West Bangal: बर्थडे पार्टी के नाम पर किशोरी को बुलाया होटल और पांच दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

West Bangal: बर्थडे पार्टी के नाम पर किशोरी को बुलाया होटल और पांच दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

West Bangal news, Kolkata news, Hooghly news, rape in Hooghly : पश्चिम बंगाल के हुगली जिला अंतर्गत चुुुंचुड़ा थानांतर्गत बस स्टैंड के समीप जन्मदिन पार्टी में एक किशोरी को बुलाकर उससे दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने होटल के मैनेजर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम देवप्र‌िय विश्वास उर्फ घंटाई, सौमदीप पात्र, देवराज दास, निवारण बाला व गौरांग विश्वास हैं। पुलिस ने देवप्र‌िय विश्वास मुख्य अभियुक्त बनाया है। गौरांग विश्वास नाम का व्यक्ति जो की अभियुक्त भी है। वह उस होटल का मैनेजर है, जहां बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों देवप्र‌िय ने 15 साल की किशोरी के घर पर जाकर उसे बर्थ डे पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। इसी आलोक में किशोरी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए चुुंचुड़ा बस स्टैंड के पास उसे होटल में चली गई, जहां पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी के दौरान खाना पीना भी हुआ। इसके बाद  देवप्र‌िय विश्वास और उसके चार दोस्तों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। 

घर वालों ने थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी

जब किशोरी देर रात तक अपने घर नहीं पहुंची तो स्वजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी। अंततः किशोरी के परिजनों ने चुंचुड़ा थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। किशोरी के परिजनों से बातचीत करने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में उसे होटल में पहुंची, जहां पार्टी के आयोजन किया गया था। पुलिस में होटल से किशोरी को बरामद करने के साथ-साथ मुख्य अभियुक्त समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभ‌ियुक्तों को पुलिस ने चुुंचुड़ा अदालत में पेश किया। अदालत में सभी अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज करते हुए  5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Share this:

Latest Updates