Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

West Bengal : पैर में चोट लगने से ममता बनर्जी घायल, 10 दिनों तक करना होगा बेड रेस्ट 

West Bengal : पैर में चोट लगने से ममता बनर्जी घायल, 10 दिनों तक करना होगा बेड रेस्ट 

Kolkata news, West Bengal news, Mamta Banerjee, Mamata Banerjee injured : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें अब 10 दिन तक बेड रेस्ट करना होगा। बताया जा रहा है कि विदेश दौरे पर गई ममता बनर्जी को पैर में चोट लग गई थी। इस कारण उन्हें गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।  डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी है। बता दे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 दिनों के दौरे पर स्पेन और दुबई गई थीं। विदेश दौरे से लौटने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हेल्थ चेकअप के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक में चिकित्सकों ने ममता बनर्जी की जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि चोट लगने के बाद वह नियमित जांच के लिए अस्पताल आई थीं। ममता बनर्जी को  बाएं घुटने में चोट लगी है। डॉक्टरों के अनुसार ममता बनर्जी को विदेश दौरे पर एक सप्ताह पूर्व चोट लगी थी। उन्हें स्पेन दौरे के दौरान चोट लगी थी। व्यस्तता के कारण उन्होंने इलाज नहीं कराया। 

घर से ही जरूरी काम निपटाएंगे मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता लौटने के एक दिन बाद ममता बनर्जी अपने पैर का इलाज कराने गयीं। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के पैर का इलाज वुडबर्न वार्ड में किया गया। रविवार को उनके पैर का एमआरआई भी किया गया था। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को 10 दिन बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। कर्मा पूजा के कारण सोमवार को नवान्न में अवकाश रहेगा। इसलिए मुख्यमंत्री नवान्न नहीं जाएंगी। डॉक्टरों की सलाह के बाद ममता बनर्जी कुछ दिनों तक नवान्न नहीं जा पाएंगी। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो वह कालीघाट स्थित अपने आवास पर बैठकर ही सारे जरूरी काम निपटाएंगी। घायल होने के बाद भी सभी मामलों पर फैसला मुख्यमंत्री खुद करेंगीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी के पैर में कुछ समस्या है। उन्होंने बताया कि बनर्जी साल की शुरुआत में घायल हो गई थीं, जब वह खराब मौसम के कारण सेवके हवाई पट्टी पर आपातकालीन लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर से उतर रही थीं। मुख्यमंत्री के बाएं घुटने में चोट लग गई थी और उनकी माइक्रोसर्जरी की गई थी।

Share this:

Latest Updates