Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल में 9 मंत्रियों ने ली शपथ, 8 नए चेहरे, एक का प्रमोशन, ममता बनर्जी सहित…

बंगाल में 9 मंत्रियों ने ली शपथ, 8 नए चेहरे, एक का प्रमोशन, ममता बनर्जी सहित…

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में 3 अगस्त को 9 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 8 नये चेहरे हैं। राजभवन में 5 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, दो विधायकों ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व दो विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। सभी मंत्रियों को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल लॉ गणेशन ने शपथ दिलाई। मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ-साथ राज्य मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में बॉलीगंज से विधायक बाबुल सुप्रियो, दुर्गापुर पूर्व से विधायक डॉ.  प्रदीप मजूमदार, नैहाटी के पार्थ भौमिक, दिनहाटा के विधायक उदयन गुहा व जंगीपाड़ा के विधायक स्नेहाशीष चक्रवर्ती शामिल हैं।

आदिवासी नेता बीरबाहा हांसदा का प्रमोशन

आदिवासी नेता व झाड़ग्राम से विधायक बीरबाहा हांसदा व पांशकुड़ा पूर्व के विधायक बिप्लव रायचौधरी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद के लिए शपथ ली। गौरतलब है कि बीरबाहा हांसदा इससे पहले राज्यमंत्री थीं, उन्होंने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। इसके अलावा ताजमुल हुसैन व सत्यजीत बर्मन ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

 मंत्री और उनके विभाग

बाबुल सुप्रियो : IT और पर्यटन मंत्री

शोभनदेब चट्टोपाध्याय: संसदीय कार्य मंत्री

डॉ. शशि पांजा: उद्योग मंत्री

फिरहाद हकीम: परिवहन विभाग से हटाए गए। अब मात्र शहरी विकास विभाग के मंत्री

स्नेहाशीष चक्रवर्ती: परिवहन विभाग

पार्थ भौमिक: सिंचाई व जलपथ

उदयन गुहा: उत्तर बंगाल विकास

प्रदीप मजूमदार: पंचायत और ग्रामीण विकास

बिप्लव राय चौधरी: मत्स्य विभाग (स्वतंत्र प्रभार)

तजमुल हुसैन: लघु और कुटीर उद्योग राज्य मंत्री

सत्यजीत बर्मन: स्कूल शिक्षा विभाग राज्य मंत्री।

Share this:

Latest Updates