Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आसनसोल के सांसद के रूप में ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा ने ली शपथ, इसके बाद कहा- ‘जय हिंद जय बांग्ला’

आसनसोल के सांसद के रूप में ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा ने ली शपथ, इसके बाद कहा- ‘जय हिंद जय बांग्ला’

West Bengal News : 18 जुलाई से पार्लियामेंट का मानसून सत्र शुरू हो गया। एक और नए राष्ट्रपति के लिए वोटिंग हो रही है तो दूसरी ओर संसद में नए सदस्यों ने शपथ भी ली। इसमें बिहारी बाबू के नाम से मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी शपथ ली है। शपथ के बाद वे जय हिंद, जय बांग्ला बोलते हुए नजर आए। शत्रुघ्न सिन्हा TMC के टिकट पर आसनसोल से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं।

इन सदस्यों ने भी ली शपथ

दरअसल, मानसून सत्र के पहले दिन जिन सदस्यों ने शपथ ली है, उनमें पंजाब के संगरूर संसदीय क्षेत्र से सिमरनजीत सिंह मान, उत्तर प्रदेश के रामपुर संसदीय क्षेत्र से घनश्याम सिंह लोधी, आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से दिनेश लाल यादव निरहुआ और पश्चिम बंगाल के आसनसोल संसदीय क्षेत्र से शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं। इन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की है।

Share this:

Latest Updates