Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BJP का दावा, दिसंबर में गिर जाएगी ममता सरकार, TMC ने दिया जवाब, एक दिन ऐसा भी आएगा जब BJP…

BJP का दावा, दिसंबर में गिर जाएगी ममता सरकार, TMC ने दिया जवाब, एक दिन ऐसा भी आएगा जब BJP…

West Bengal News  : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के सीनियर नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि दिसंबर में ममता बनर्जी की सरकार गिर जाएगी।  इतना ही नहीं शुभेंदु ने यह भी कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ होंगे। शुभेंदु के इस बयान की बंगाल के राजनीतिक गलियारे में चर्चा जोरों पर है।

‘आर्थिक रूप से दिवालिया हो चुकी है सरकार’

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार है। आर्थिक रूप से राज्य सरकार दिवालिया हो चुकी है और कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। जिस तरह से आय से अधिक संपत्ति की वसूली की जा रही है और कोर्ट के फैसले आ रहे हैं, उसको देखकर नहीं लगता है कि यह सरकार दिंसबर तक चलेगी। ममता सरकार गिरने के बाद भाजपा चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

इंतजार करिये, भाजपा ही नहीं रहेगी : TMC

शुभेंदु के दावे पर तृणमूल कांग्रेस का जवाब भी सामने आया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुखेंदु शेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में जो खेला खेल रही है, वह यहां नहीं होगा। भाजपा सरकार गिराने में पानी की तरह पैसा बहा रही है, लेकिन समय का इंतजार करिये एक दिन ऐसा भी आएगा जब भाजपा ही नहीं रहेगी।

Share this:

Latest Updates