Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Raid : बंगाल में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल के राइस मिल से 5 कीमती कारें भी साथ ले गई CBI, अंदर घुसने के पहले…

Raid : बंगाल में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल के राइस मिल से 5 कीमती कारें भी साथ ले गई CBI, अंदर घुसने के पहले…

West Bengal News : गोतस्करी मामले में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल के कई कारोबार और संपत्तियों की जानकारी मिलने के बाद 19 अगस्त को CBI की एक टीम ने बोलपुर थाना इलाके के कालिकापुर स्थित अनुब्रत मंडल के भोले बम राइस मिल में छापामारी की। 5 कीमती कारें मिली हैं। सीबीआई की टीम उन कारों को अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि इनमें से एक कार पर बंगाल सरकार का स्टिकर लगा है। सीबीआई ने बताया है कि उन्हें अनुब्रत मंडल की कई राइस मिलों का पता चला है। इनमें से एक है भोले बम।

आधे घंटे तक नहीं खुला मिल का दरवाजा

सीबीआई की चार सदस्यीय टीम 19 अगस्त को सुबह करीब साढ़े नौ बजे बीरभूम के कालिकापुर स्थित भोले बम राइस मिल पहुंची। गेट अंदर से बंद था। सीबीआई अधिकारियों ने मिल कर्मचारियों से संपर्क किया और उन्हें मिल का गेट खोलने के लिए कहा। आधे घंटे के बाद भी मिल का दरवाजा नहीं खुला। सीबीआई अफसरों को अंदर आने से रोका गया। आखिरकार 45 मिनट बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खोला।

 अनुब्रत की बेटी सुकन्या भी…

अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद से ही बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष की बेटी भी केंद्रीय जांच एजेंसी की रडार पर हैं। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के मुताबिक, जांच के दौरान उन्हें अनुब्रत की बेटी सुकन्या मंडल के नाम से दो कंपनियां मिलीं, जिनके दस्तावेजों में अनुब्रत मंडल साझेदार हैं। इन मामलों में अनुब्रत से पूछताछ हो रही है।

Share this:

Latest Updates