Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तल्खी के बीच दार्जिलिंग में गवर्नर से मिलीं CM ममता बनर्जी, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भी…

तल्खी के बीच दार्जिलिंग में गवर्नर से मिलीं CM ममता बनर्जी, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भी…

West Bengal News : जगजाहिर है कि पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी का वहां के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ रिश्ता तल्ख है। फिर भी 13 जुलाई को उन्होंने दार्जिलिंग में राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। उन्होंने 40 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद कहा, ‘‘हमने राष्ट्रपति चुनाव सहित कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की। यह चाय पर सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी।’’

पश्चिम बंगाल में असम के बहुत लोग

सरमा धनखड़ से मुलाकात करने राजभवन आए थे और राज्यपाल के आमंत्रण पर ममता बनर्जी के पहुंचने के दौरान वह वहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ‘‘मुझे हेमंत से मुलाकात करके अच्छा लगा। जब मैं कामाख्या मंदिर गई थी  तब उन्होंने मेरी बहुत मदद की थी। मेरा मानना है कि हमारे संबंध बने रहने चाहिए, क्योंकि पश्चिम बंगाल में असम के बहुत लोग हैं, उसी प्रकार असम में बंगाल के बहुत से लोग हैं।’’

Share this:

Latest Updates