Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ED ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी की साली को विदेश जाने से रोका, कल पूछताछ के लिए सौंप दिया है समन…

ED ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी की साली को विदेश जाने से रोका, कल पूछताछ के लिए सौंप दिया है समन…

West Bengal News, Coal Scam

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के MP और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर को 10 सितंबर की शाम को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने कोलकाता हवाईअड्डे पर रोक दिया और कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन सौंप दिया। 

बैंकॉक के लिए भरने वाली थीं उड़ान

मेनका रात करीब नौ बजे बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाली थीं। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार संघीय जांच एजेंसी द्वारा मेनका के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर आव्रजन मंजूरी से वंचित कर दिया गया। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सूचित किया गया, जिसके बाद वे हवाईअड्डे पहुंचे, उनसे पूछताछ की और यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

… और सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, मेनका रात करीब 7.45 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचीं। फिर नौ बजकर 10 मिनट पर उनकी फ्लाइट थी।  जैसे ही सुरक्षा कैमरे में मेनका की तस्वीर कैद हुई, सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा। इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट अधिकारियों की टीम ने उन्हें घेरे में ले लिया और एक कमरे में बैठा दिया।

ED ने समन सौंपा

ईडी के अधिकारियों ने बाद में कोयला तस्करी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में अपने कार्यालय में सोमवार (12 सितंबर) को सुबह 11 बजे एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए समन सौंपा। 

 अभिषेक की साली पर क्या है आरोप

  गौरतलब है कि कोयला तस्करी मामले का मास्टरमाइंड अनूप माझी उर्फ लाला है। आरोप है कि वह अभिषेक बनर्जी का खास रहा है। लाला के खाते से कोयला तस्करी मामले से जुड़े अरबों रुपये का ट्रांसफर विदेश में किया गया है।  इसमें अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी और उनकी साली मेनका गंभीर के बैंकॉक स्थित खाते का इस्तेमाल हुआ है। दोनों मूल रूप से बैंकॉक में ही पली बढ़ी हैं और उनके मां-बाप वहीं रहते हैं।

Share this:

Latest Updates