Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Crime : पश्चिम बंगाल में गोलियों की बौछार कर TMC नेता सहित तीन का किया Murder, तीनों का स्पॉट डेथ…

Crime : पश्चिम बंगाल में गोलियों की बौछार कर TMC नेता सहित तीन का किया Murder, तीनों का स्पॉट डेथ…

West Bengal News : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता स्वपन माझी और उनके दो साथियों पर गोलियों की बौछार कर अपराधियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। एक साथ तीन हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात भीड़ भरे इलाके में हुई। 

बाइक से साथियों के साथ जा रहे थे टीएमसी नेता

पुलिस के अनुसार, माझी समेत तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। हमला 7 जुलाई  को सुबह करीब नौ बजे दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में हुआ। माझी अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी कुछ हमलावरों ने उन्हें रोका और अंधाधुंध गोलियां दागीं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मांझी कैनिंग से पंचायत सदस्य थे। सूचना मिलते ही भारी संख्या मे पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना स्थल से गोलियों के खोल और बम बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Share this:

Latest Updates