Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL : बैरकपुर थाने से 5 साल पहले रिटायर्ड हुए पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

WEST BENGAL : बैरकपुर थाने से 5 साल पहले रिटायर्ड हुए पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल अंतर्गत नदिया जिले के गयेशपुर नगरपालिका के तीन नंबर वार्ड में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी को गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मृत व्यक्ति का नाम जनार्दन कर्मकार (65) है। वह पांच साल पहले बैरकपुर थाने से रिटायर हुए थे।

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

स्थानीय लोगों के अनुसार रोज की तरह जनार्दन कुत्तों को बिस्कुट खिलाने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। उस समय उनकी पत्नी विभा कर्मकार पूजा कर रहीं थी। जैसे ही जनार्दन अपने घर से बाहर निकले अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। जनार्दन के सीने में बांयी तरफ दो गोलियां लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर जनार्दन की पत्नी घर से बाहर निकली तो देखा कि वह रक्तरंजित हालत में पड़े हुए है। पड़ोसियों की मदद से जनार्दन को जवाहरलाल नेहरू मेमोरियलअस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share this:

Latest Updates