Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL :जलपाईगुड़ी इलाके में मिले दो जख्मी कंगारू,अधिकारियों ने..

WEST BENGAL :जलपाईगुड़ी इलाके में मिले दो जख्मी कंगारू,अधिकारियों ने..

West Bengal (पश्चिम बंगाल) के जलपईगुड़ी इलाके में कंगारुओं का मिलना हैरत की बात है। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि ये कंगारू जख्मी हालत में मिले हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर ये जख्म कैसे हुए और यह यहां पहुंच कैसे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल की रात को इलाके में दो कंगारू मिलने से हडकंप मच गया। यहां वन अधिकारियों को दोनों ही कंगारू घायल अवस्था में मिले, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। यह समझना भी जरूरी है कि कहीं यह कंगारुओं की तस्करी का मामला तो नहीं है। अगर ऐसा है तो यह बहुत गंभीर बात है और हमारे वन्य प्राणियों की सुरक्षा में यह चूक की बात भी है।

शरीर पर गहरी चोट के निशान

रेंजर संजय दत्ता ने बताया कि उन्हें गजोल्डोबा क्षेत्र में गश्त के दौरान दो कंगारू घायल अवस्था में मिले थे। उनके शरीर पर कुछ गंभीर चोटों के भी निशान भी थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए तुरंत बंगाल सफारी पार्क लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला तस्करी से भी जुड़ा हो सकता है, इसलिए जांच के लिए विशेष अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है।

Share this:

Latest Updates