Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने जातिवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्या की अपील

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने जातिवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्या की अपील

भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने गायक पवन सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर जातिवाद के मुद्दे पर अपनी राय रखी है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि जातिवाद के जहर पर अंकुश लगना चाहिए।

संगीत से जातिवाद का जहर बोना गलत

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है। अब गीत-संगीत के माध्यम से जिस तरह जातिवाद का जहर बोया जा रहा है, उस पर अंकुश लगना चाहिए।नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर, न सामाजिक स्तर पर और न ही राजनैतिक स्तर पर बचाया जा सकता है। भोजपुरी भाषी कुछ कलाकारों की वजह से बिहार में जातिगत उन्माद न फैले इसके लिए आपसे आदर सहित अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से शीघ्र कोई ऐसा कानून बिहार में लाने की कृपा करें, जिससे भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार के अस्तित्व को बचाया जा सके।’

Share this:

Latest Updates