Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसी मां : झगड़ा किया पति से और जान ले ली अपनी 3 साल की मासूम की, फिर…

यह कैसी मां : झगड़ा किया पति से और जान ले ली अपनी 3 साल की मासूम की, फिर…

What kind of mother is this: She quarreled with her husband and took the life of her 3 year old child, then, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, Nagpur news, Maharashtra news :ऐसी कोई मां कैसे हो सकती है कि पति से झगड़ा होने के बाद अपनी जान के टुकड़े की ही जान ले ले। महाराष्ट्र के नागपुर ऐसा ही दिल डाल देने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक महिला ने अपने पति के साथ झगड़े के बाद अपनी तीन साल की बेटी की हत्या कर दी। घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने से पहले शव के साथ लगभग चार किलोमीटर तक सड़कों पर घूमती रही। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

पति-पत्नी में हमेशा होते रहता था झगड़ा

अधिकारी ने बताया कि यह घटना एमआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ट्विंकल राऊत (23) और उसके पति राम लक्ष्मण राऊत (24) रोजगार की तलाश में चार साल पहले नागपुर आए थे। पुलिस ने कहा कि वे कागज उत्पाद कंपनी में काम करते थे और एमआईडीसी क्षेत्र में हिंगना रोड पर कंपनी के परिसर में एक कमरे में रहते थे। उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे दोनों में फिर झगड़ा हुआ, तीखी नोकझोंक के बीच उनकी बेटी रोने लगी। 

मासूम बच्ची को गला दबाकर मार डाला 

अधिकारी ने बताया कि महिला गुस्से में आकर बेटी को घर से बाहर ले गई और एक पेड़ के नीचे बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बाद में वह शव के साथ करीब चार किलोमीटर तक यहां वहां घूमती रही, रात करीब आठ बजे उसने एक पुलिस वाहन देखा और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि एमआईडीसी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

Share this:

Latest Updates