Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसा प्रेमी : चलते ऑटो में प्रेमिका को गला रेत कर मार डाला, खुद भी मरने…

यह कैसा प्रेमी : चलते ऑटो में प्रेमिका को गला रेत कर मार डाला, खुद भी मरने…

Maharashtra Update News, Mumbai, Lover Murdered Beloved In Running Auto Rickshaw : प्रेमी प्रेमिका में झगड़े की ऐसी नौबत आई प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। ऐसा भी कोई प्रेमी होता है क्या। महाराष्ट्र में मुंबई से ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां के साकीनाका इलाके में एक चलते ऑटो रिक्शा के अंदर कथित तौर पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया। उसी हथियार से खुद को मारने का प्रयास किया और मौके से भाग गया। 

आपस में बहस के बाद हुई घटना

यह घटना मुंबई के साकीनाका इलाके में खैरानी रोड पर दत्त नगर में हुई। बताया जाता है कि ऑटो के अंदर दोनों के बीच बहस के बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और इस घटना की शुरुआत ऑटो रिक्शा के अंदर उनके बीच हुए झगड़े से हुई थी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

घायल अवस्था में प्रेमिका ऑटो से उतरी, मगर तुरंत गिर गई

जानकारी के अनुसार, दीपक बोरसे ने चलती ऑटोरिक्शा के अंदर पंचशीला जामदार का गला काट दिया। बचने के लिए वह गाड़ी से उतरी लेकिन कुछ दूर नीचे गिर गई। बोर्से ने उसी तेज धार वाले हथियार से अपनी गर्दन पर वार कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates