Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसा सांप, जो एक ही युवक को बार-बार काट रहा चहेट कर, 30 दिनों में…

यह कैसा सांप, जो एक ही युवक को बार-बार काट रहा चहेट कर, 30 दिनों में…

Fatehpur news, up news : वाकई यह घटना हैरत में डालती है कि किसी एक व्यक्ति को सांप बार-बार काटने की चेष्टा करे, काट ले और इलाज के बाद वह व्यक्ति फिर ठीक हो जाए। ऐसा ही एक मामला यूपी के फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव से सामने आया है। सांप ने 1 महीने में एक युवक 24 साल के विकास दुबे को पांच बार कटा।

कैसे सांप काटने के बाद वो बार-बार ठीक हो जा रहा है

युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर भी चकित हैं कि कैसे सांप काटने के बाद वो बार-बार ठीक हो जा रहा है। युवक सांप के डर से अपना घर छोड़कर मौसी के यहां रहने लगा था। सांप ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। सांप ने मौसी के घर में भी उसको अपना शिकार बना लिया। अभी भी उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। क्योंकि, पिछले दिनों ही सांप ने उसे डसा था।

दो जून को सांप ने पहली बार काटा

विकास ने बताया कि दो जून की रात 9 बजे बिस्तर से उतरते हुए मुझे पहली बार सांप ने काटा था। परिजन प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए। वहां दो दिन भर्ती रहा। इलाज के बाद ठीक होकर घर आ गया।10 जून की रात फिर से सांप ने काट लिया। आनन-फानन परिजन मुझे लेकर अस्पताल भागे। गनीमत रही कि इस बार भी इलाज के बाद ठीक हो गया।  सांप को लेकर डर बैठ गया था और सावधानी बरतने लगा था। 

7 दिन बाद फिर सांप ने काटा 

इसके सात दिन बाद (17 जून) घर में ही सांप ने एक बार फिर से काट लिया। हालत बिगड़ने लगी और परिजन दहशत में आ गए। फिर उसी अस्पताल में इलाज हुआ और मैं ठीक हो गया। चौथी बार सांप ने 7 दिन भी नहीं बीतने दिया। घटना के चौथे दिन ही सांप ने विकास को एक और बार डस लिया। डॉक्टर ने सलाह दी कि कुछ दिनों के लिए विकास को कहीं और भेज दिया जाए। सलाह मानते हुए विकास अपनी मौसी के घर (राधानगर) में रहने के लिए चला गया लेकिन यहां बीते शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे उसे घर में ही सांप ने फिर से डस लिया। परिवार के लोग भविष्य में अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं फिर से सांप विकास को डस न ले।

Share this:

Latest Updates