Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इक लड़की को देखा, तो ऐसा लगा ; कैसे… तीन मिनट में 15 अंडे, 3 खीरे और ना जाने क्या-क्या कर गयी चट !

इक लड़की को देखा, तो ऐसा लगा ; कैसे… तीन मिनट में 15 अंडे, 3 खीरे और ना जाने क्या-क्या कर गयी चट !

Global News, viral news , amazing, social media : एक लड़की है, जो सिर्फ तीन मिनट में 15 अंडे, 03 खीरे और सूप वाला नूडल्स खा जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देख कर किसी को भी यकीन नहीं होगा कि कोई इंसान इतना खा सकता है। वीडियो को “एक्स” पर शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़की अपने सामने 15 अंडे, 03 खीरे और सूप वाला नूडल्स रखती है। उसके साथ पीछे एक लड़का भी बैठा होता है। यह बेहद ही हैरानी वाली बात है। ऐसा मालूम चल रहा है कि वह एक फूड ब्लॉगर है और वह अपने वीडियो में तरह-तरह के खाने की चुनौतियों को पूरा करती है। इस वीडियो में भी वह एक चैलेंज को पूरा करती है। वीडियो में लड़की कैमरे के सामने एक प्लेट में 15 उबले हुए अंडे, एक प्लेट में रखे 03 खीरे और एक बड़े बाउल में सूप वाला नूडल्स रखती है। सबसे पहले वह एक-एक करके खीरे को फटाफट खाती है। इसके बाद वह एक-एक अंडे को उठाती है और सूप को पीते हुए सारे अंडे खा जाती है। आखिर में बड़े प्लेट में रखा नूडल्स सूप भी वह पी जाती है। ऐसा करना मौत को दावत देने के बराबर है। इतना ज्यादा खाना पेट में जाकर परेशानी खड़ी कर सकता है।

वीडियो देख कर लोग रह गये चकित

चकित करनेवाली बात यह है कि वह लड़की तीन मिनट के अंदर सब कुछ खा जाती है। इस वीडियो को देख कर लोग हैरान हो गये हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लड़की ने कोई जादू कर दिया है या फिर यह बेहद ही फेक वीडियो है। लड़की के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देख कर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग लड़की की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग उसे नसीहत दे रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि इतना ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट में दर्द, अपच और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, लोगों को ऐसी चुनौतियों को पूरा करने से बचना चाहिए।

Share this:

Latest Updates