Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जब शाहिद कपूर के लिए करीना कपूर ने छोड़ दिया था नॉनवेज, इस कारण 5 साल बाद हुआ था ब्रेकअप

जब शाहिद कपूर के लिए करीना कपूर ने छोड़ दिया था नॉनवेज, इस कारण 5 साल बाद हुआ था ब्रेकअप

When Kareena Kapoor left non-veg for Shahid Kapoor, this is why they broke up after 5 years, Entertainment news, Bollywood update, B town, Bollywood news, Mumbai news, Bollywood actor Shahid Kapoor, Bollywood actress Kareena Kapoor, upcoming new film : करीना कपूर और शाहिद कपूर की लव स्टोरी, जो भले ही शादी तक न चल सकी, लेकिन एक समय में दोनों काफी सुर्खियों में रहे। हालांकि, पांच सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान ही करीना और शाहिद ने अपनी राहें अलग कर ली थीं, हालांकि इसके बावजूद फिल्म में उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दी। 

उसे देख इतनी इम्प्रेस हुईं करीना कि खुद किया प्रपोज 

कहा जाता है कि करीना कपूर की मां बबीता को शाहिद कभी पसंद नहीं थे। उसकी वजह यह थी कि करीना का नाम उस वक्त की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता था, जबकि शाहिद को उस वक्त तक खास कामयाबी नहीं मिली थी। शाहिद के प्यार में करीना ने खुद को बदल डाला था। शाहिद वेजेटेरियन हैं और वो पूजा-पाठ में भी काफी विश्वास रखते हैं, ऐसे में उनके लिए बेबो ने नॉनवेज खाना तक छोड़ दिया था। करीना कपूर में आते इस बदलाव से उनकी मां बबीता बिल्कुल खुश नहीं थीं। करीना और शाहिद की पहली मुलाकात फिल्म ‘फिदा’ (2004) के सेट पर हुई थी। शाहिद को देख करीना इतनी ज्यादा इम्प्रेस हुईं थी कि उन्होंने ही शाहिद को प्रपोज किया था।

Share this:

Latest Updates