Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ट्रेन में अकेला पाकर युवक करने लगा छेड़छाड़, जब महिला ने किया विरोध तो चलती ट्रेन से फेंका, मौत 

ट्रेन में अकेला पाकर युवक करने लगा छेड़छाड़, जब महिला ने किया विरोध तो चलती ट्रेन से फेंका, मौत 

Haryana news : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से आश्चर्यचकित करने वाली दुखद घटना की खबर है। यहां ट्रेन में अपने बच्चे के साथ यात्रा कर रही महिला को छेड़छाड़ का प्रतिरोध करना भारी पड़ गया। महिला को इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में महिला को अकेला पाकर एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तो महिला ने इसका पुरजोर विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला एक- दूसरे को देख लेने तक पहुंच गया। इस बीच युवक बहुत ज्यादा आक्रोशित हो गया। उसने बिना कुछ सोचे समझे महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इस घटना में महिला की जान चली गई। महिला को ट्रेन से धक्का देने के बाद युवक भी ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। यह पूरा घटनाक्रम महिला के 9 वर्षीय बेटे के सामने हुआ।

मां को ट्रेन से फेंके जाने के बाद बच्चा चिल्लाने लगा

ट्रेन से अपनी मां को फेंके जाने के बाद बच्चा जोर जोर से चिल्लाने लगा। लेकिन उस बोगी में महज तीन चार लोग हैं सफर कर रहे थे। बच्चे को रोता देख जब लोग उसके करीब आए तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। जब ट्रेन टोहाना स्टेशन पहुंची तो बच्चे ने अपने पिता को मामले की जानकारी दी। बच्चों स्टेशन पर अकेले रो रहा था। बच्चे को रोता देख रेल पुलिस उसके पास पहुंची और उससे पूछताछ की तो उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई।

संदीप कुमार के रूप में हुई आरोपी की पहचान

इस मामले में फतेहाबाद के पुलिस प्रमुख आस्था मोदी मीडिया को बताया कि ट्रेन के जिस डब्बे में महिला अपने बच्चे के साथ सफर कर रही थी। उसमें मां और बच्चे के अलावा और 3 यात्री सवार थे। महिला को अकेला पाकर युवक ने छेड़छाड़ की कोशिश की। इस दौरान युवक ने महिला के साथ मारपीट भी की। इसके बाद दुखद घटना हो गई। पुलिस ने 27 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में आरोपी की पहचान कर ली है। ट्रेन से कूदने के कारण आरोपी भी घायल हो गया है। फिलहाल उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करेगी। महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से रोहतक में रह रही थी। गुरुवार को उसने टोहाना लौटने के लिए ट्रेन पर सवार हुई थी। इसी दौरान दुखद हादसा हो गया।

Share this:

Latest Updates