Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दहशतगर्दी के लिए जब छात्रों ने मिल कर अपने ही शिक्षक पर चला दी गोली, फिर वायरल किया वीडियो 

दहशतगर्दी के लिए जब छात्रों ने मिल कर अपने ही शिक्षक पर चला दी गोली, फिर वायरल किया वीडियो 

National news, Uttar Pradesh news, UP news, Agra news, crime news : एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें कुछ छात्रों ने मिल कर अपने ही शिक्षक पर गोली चला दी है। आश्चर्य की बात यह है कि इस वाकये की रील बना कर इन्होंने उसे वायरल भी किया है। यह वायरल वीडियो जब पुलिस ने देखी, तो वह हैरान रह गयी। शुक्रवार को खंदौली पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया है। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वे सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लारेंस विश्नोई की रील देख कर प्रभावित हुए थे। इसके बाद ही उन्होंने ऐसा क‌िया।

क्या है वीडियो में ?

सोशल मीडिया पर वायरल इस रील में छात्रों ने कहा है क‌ि, ‘तेरी टांग छलनी करनी है, 40 गोलियां मारूंगा, अभी 39 बाकी हैं। छह महीने बाद आऊंगा और दोबारा गोली मारूंगा।’ छात्रों ने कहा क‌ि हम लारेंस विश्नोई की तरह ही अपनी दहशत फैलाना चाहते हैं। इस काम को दो छात्रों ने मिल कर अंजाम दिया है। बताया गया है कि दोनों आरोपी छात्रों में से एक छात्र के पिता ऑटो चालक हैं और दूसरे के पिता मजदूरी करते हैं। घायल शिक्षक ने आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित थाने में मामला दर्ज कराया है। इसी आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Share this:

Latest Updates