Bhabhua news : एक युवक ने प्रेमिका से विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर उसके पिता के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर स्वयं ही लोडेड कट्टा और गोली लेकर थाने पहुंच गया। घटना मंगलवार की सुबह नौ से साढ़े नौ बजे के बीच भभुआ नगर के सुवरन नदी के पहले वार्ड चार में स्थित जदयू नेता व पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश आर्य के बद्री भवानी पेट्रोल पंप की है। मारे गए व्यक्ति उसी पंप के कर्मी थे। उनकी पहचान भभुआ नगर के वार्ड 15 निवासी मुन्नू धोबी के पुत्र मनोज कुमार (42) वर्ष के रूप में हुई है। गोली उनके सिर के पीछे मारी गई है। इधर, पुलिस ने थाने पहुंचे हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी नगीना यादव का पुत्र मनीष यादव है। पुलिस ने उसके पास से लोडेड देसी कट्टा और उसकी जेब से 315 बोर का एक खोखा बरामद किया है।
प्रेमिका के पिता ने किया शादी इनकार तो युवक ने कर दी उसकी हत्या और पहुँचा थाना

Share this:


