Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पति – पत्नी के बीच हुआ विवाद तो भरी सभा में लोगों ने पति को पीटा, मौत

पति – पत्नी के बीच हुआ विवाद तो भरी सभा में लोगों ने पति को पीटा, मौत

WEST BENGAL NEWS : पश्चिम बंगाल अंतर्गत आसनसोल जिला के हीरापुर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 57 के छोटादीघारी इलाके के माझी पाड़ा में पत्नी से विवाद के बाद लोगों की पिटाई से युवक अजय टुडू (25) की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हीरापुर थाना पुलिस ने घर से युवक का शव जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। 

मुखिया ने कहा -पत्नी के वार से हुई मौत

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अजय टुडू का विवाद पत्नी से हुआ था। इसके बाद स्थानीय मोड़ल ने दंपति को समझौते के लिए बुलाया था। आरोप है की इसी दौरान युवक की पिटाई कर दी गई। मंगलवार की सुबह युवक मृत अवस्था में पाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सालिशी सभा में पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है। दूसरी तरफ इलाके के मोड़ल (मुखिया) अर्जुन टुडू ने बताया की पति- पत्नी के विवाद के बाद सुलह के लिए दोनों को बुलाया गया था। वहीं इसके पहले अजय टुडू की पत्नी ने झगड़ा होने पर अपने पति के सीने पर लोढ़े से वार किया था। आशंका है उसी कारण युवक की मौत हुई है। हीरापुर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates