Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कहां जा रहा समाज : बच्चों को कैसे संस्कार दे रहे हम छत्तीसगढ़ की घटना सचेत कर रही हमें, अब बच्चे भी..

कहां जा रहा समाज : बच्चों को कैसे संस्कार दे रहे हम छत्तीसगढ़ की घटना सचेत कर रही हमें, अब बच्चे भी..

हमारा देश और समाज भले ही तकनीकी और विज्ञान के क्षेत्र में विकास करने का दंभ भरे, लेकिन हमारी शिक्षा पद्धति, आधुनिकता की चकाचौंध और बिगड़ते सामाजिक ताना-बाना ने हमारे संस्कारों को जड़ से हिला कर रख दिया है। तभी तो हमारे समाज में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिसे वर्णित करने में भी लज्जा का सामना करना पड़ता है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला मुख्यालय से सटे देवनगर गांव का है। यहां एक सात साल की बच्ची से 11 साल के बच्चे द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है।

आम का लालच देकर किया शर्मनाक काम

सूरजपुर कोतवाली पुलिस से  मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पीड़िता बच्ची अपने घर के पास पेड़ से आम तोड़ने की कोशिश कर रही थी।देव नगर गांव में रविवार को कुछ बच्चे घर के बाहर आम के पेड़ के नीचे ही खेल रहे थे। पड़ोस में रहने वाले 11 साल के आरोपित बालक ने पीड़िता को आम का लालच दे अपने घर के पीछे मवेशी बांधने वाली जगह ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने देखा कि उसके शरीर से खून बह रहा है। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित बच्चे को हिरासत में लिया है।

Share this:

Latest Updates