Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जिंदगी इतनी सस्ती क्यों : केरल में आर्थिक तंगी से परेशान परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या

जिंदगी इतनी सस्ती क्यों : केरल में आर्थिक तंगी से परेशान परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या

KERALA NEWS : केरल में आर्थिक तंगी के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह पांचों सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 

जहर खाने से मौत होने की जताई जा रही आशंका

बता दें कि तिरुअनंतपुरम के बाहरी क्षेत्र अतिंगल के समीप मणिकुट्टन अपनी पत्नी, दो बच्चों और अपनी चाची के साथ मृत पाए गए। मणिकुट्टन का शव फंदे से लटका पाया गया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य जमीन पर पड़े मिले। इनकी जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई गई है। पड़ोसियों और दोस्तों ने बताया कि मणिकुट्टन को कर्ज का तनाव था। वह अपने आवास में एक छोटा होटल चलाते थे। उन्होंने हाल ही में एक घर भी खरीदा था। दो दिन पहले ही खाद्य सुरक्षा

 अधिकारियों ने निरीक्षण कर होटल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था और मणिकुट्टन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। 

Share this:

Latest Updates