Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची में वॉकाथन के साथ वन्यप्राणी सप्ताह 2023 शुरू, वॉकाथन में 1000 से अधिक लोगों ने लिया भाग

रांची में वॉकाथन के साथ वन्यप्राणी सप्ताह 2023 शुरू, वॉकाथन में 1000 से अधिक लोगों ने लिया भाग

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news : 69वां वन्यप्राणी सप्ताह 2023 के उपलक्ष्य में रविवार को प्रात: 6:00 बजे वन्यप्राणी सप्ताह का शुभारम्भ वॉकाथन के आयोजन से किया गया। इसका आयोजन स्कूली बच्चों एवं आम लोगों के बीच वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्येश्य से किया गया। उक्त कार्यक्रम में रांची के अलग-अलग विद्यालयों से 350 बच्चे,(एनसीसी, आर्मी एनजीओ, जैप) एवं आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से 400 आम लोग, मुख्य वन संरक्षक एवं अन्य संस्थानों के पदाधिकारी / कर्मचारी सहित 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के संदर्भ में लोगों को जागरूक करने का दिया गया संदेश

पुलिस महानिदेशक, झारखंड श्री अजय कुमार सिंह एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, झारखण्ड डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव, द्वारा झंडा दिखा कर सभी प्रतिभागियों को पलाश वन सभागार, डोरंडा से रवाना किया गया। इसमें भाग लेनेवाले प्रतिभागियों ने पलाश सभागार, वन भवन, डोरंडा से प्रात: 6:30 बजे से पैदल चल कर कडरू रोड-अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक होते वापस पलाश सभागार, डोरंडा तक लगभग 10 किमी. की दूरी तय की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, झारखण्ड डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं आम लोगों को वन एवं वनों के संरक्षण के संदर्भ में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड अजय कुमार सिंह ने भी आम लोगों एवं स्कूली बच्चों को वन एवं वनों के संरक्षण हेतु जागरूकता संदेश दिया। उक्त वॉकाथन का आयोजन एस. आर. नटेशा, भावसे, मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी, झारखण्ड, रांची ने  किया। मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड, डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, झारखण्ड शशिकर सामंत, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कुलवंत सिंह,  प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, झारखण्ड कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

Share this:

Latest Updates