Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या फिर साथ- साथ होंगे सदी के महानायक अमिताभ और बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान

क्या फिर साथ- साथ होंगे सदी के महानायक अमिताभ और बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान

मोहब्बतें और कभी खुशी कभी गम जैसी हिट फिल्में देने के अर्से बाद एक बार फिर से शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक  तस्वीर साझा की है। इसमें अमिताभ बच्चन शाहरुख खान को ‘डॉन’ फिल्म के ओरिजिनल पोस्टर पर अपना ऑटोग्राफ दे रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कभी ख़ुशी कभी गम और मोहब्बतें जैसी हिट फिल्मों के बाद एक बार फिर से शाहरुख़ और अमिताभ साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। वहीं अमिताभ की इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर डॉन 3 ट्रेंड करने लगा है।

अमिताभ-शाहरुख़ डॉन-3 में कर सकते हैं स्क्रीन शेयर

अमिताभ के इस पोस्ट के बाद इंटरनेट मीडिया के यूजर्स का कहना है कि बिग बी का यह पोस्ट इस बात का इशारा है कि जल्द ही अमिताभ-शाहरुख़ फिल्म डॉन-3 में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में इसे लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए लगता है कि वह बड़े पर्दे पर अमिताभ व शाहरुख़ की जोड़ी देखने के लिए लालायित है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। हालांकि जल्द ही शाहरुख़ खान अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे।

Share this:

Latest Updates