Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमाएंगे पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी? 

क्या भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमाएंगे पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी? 

अमित शाह से मुलाकात के  बाद बड़ी राजनीतिक सरगर्मी

Jamshedpur news : पूर्व क्रिकेटर और जमशेदपुर निवासी सौरभ तिवारी ( Sourabh Tiwari cricketer) के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जमशेदपुर का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि सौरभ तिवारी जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा (BJP) के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि सौरव तिवारी (Sourabh Tiwari) ने नहीं की है। लेकिन राजनीतिक हलके में इस बात की चर्चा तेज हो चली है। बताया जा रहा है कि अमित शाह से सौरभ तिवारी की मुलाकात बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ( jay shah) ने करवाई है। बता दे की जय शाह अमित शाह के पुत्र हैं। क्रिकेटर होने के नाते सौरभ तिवारी का बीसीसीआई ( BCCI) अध्यक्ष जय शाह से पुरानी जान पहचान है। 

भाजपा बन सकती है सौरभ तिवारी को उम्मीदवार 

बता दें की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (raghuvar Das) चुनाव लड़ते रहे हैं। लेकिन उन्हें ओडिशा का राज्यपाल बना दिया गया है। इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसे में सौरभ तिवारी को इस सीट से भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है। मालूम हो कि गति विधानसभा चुनाव में सरयू राय (saryu Ray) ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए रघुवर दास को पटखनी दी थी। 

सरयू राय को लग सकता है बड़ा धक्का 

यदि भाजपा ने क्रिकेटर सौरव तिवारी को पूर्वी जमशेदपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया, तो वर्तमान विधायक सरयू राय को बड़ा धक्का लगा सकता है। क्योंकि अपने गृह नगर में सौरव तिवारी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। ऐसे में सरयू राय को वह बड़ा झटका दे सकते हैं।

Share this:

Latest Updates