Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गठबंधन में लेंगे सरकार बनाने को लेकर फैसला: कांग्रेस

गठबंधन में लेंगे सरकार बनाने को लेकर फैसला: कांग्रेस

Election 2024, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news,Will take decision on forming government in alliance: Congress : कांग्रेस पार्टी का कहना है कि देश में सरकार बनाने का फैसला वह अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ मिल कर लेगी। हालांकि, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही।कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में 100 के करीब सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। पिछली बार के 55 सीटों के आंकड़ों के बाद इस बार कांग्रेस लगभग दो गुना सीटों पर जीत के करीब है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी और जयराम रमेश ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर जनता को वोट देने के लिए धन्यवाद दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हम जनता के मत को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। सत्ताधारी पार्टी एक व्यक्ति और नाम पर चुनाव लड़ रही थी, जिसे जनता ने नकार दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नैतिक और राजनैतिक हार है। जनता ने उनकी महत्त्वाकांक्षाओं पर अवरोध लगाया है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान और मजदूरों के हितों के लिए जनता ने वोट किया है।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे संविधान बचाने के लिए जनता का मत बताया और कहा कि हमने गठबंधन में चुनाव लड़ा है। विपक्षी पार्टियों के साथ हमें मिल कर सरकार बनाना है या नहीं, इस पर फैसला लेंगे। राहुल गांधी ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने राजनीतिक समझ दिखाई है।

रिजल्ट कह रहा, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता: राहुल

लोकसभा की 543 सीटों पर जारी गिनती के बीच मंगलवार शाम 5.35 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बहन प्रियंका के साथ व४ मुस्कुराते हुए पार्टी आॅफिस पहुंचे। उनके साथ मां सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश भी थे।

राहुल ने मीडिया से 07 मिनट बात की। उन्होंने लोकसभा के रिजल्ट और रुझान को लेकर कहा, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता। यह लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं, तो मेरे माइंड में था कि जब हमारा अकाउंट सीज किया गया। दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। तब मेरे जेहन में था कि जनता संविधान बचाने के लिए लड़ेगी। भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया के साथ खड़ी हो गयी। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई।’

राहुल ने उत्तर प्रदेश में मिले रिजल्ट के लिए बहन प्रियंका की भी तारीफ की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। मैं यूपी के लोगों से कहना चाहती हूं कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया है। मुझे यूपी पर सबसे ज्यादा गर्व है।’

Share this:

Latest Updates