Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ना-ना करते-करते चंपाई को भाजपा से प्यार हो ही गया, 30 अगस्त को…

ना-ना करते-करते चंपाई को भाजपा से प्यार हो ही गया, 30 अगस्त को…

Ranchi news, Jharkhand news :  ना-ना करते-करते झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भाजपा से प्यार हो ही गया। भाजपा में जाने की उनकी तिथि 26 अगस्त को दिल्ली में तय हो गई। वह 30  अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। 

अमित शाह ने दी हरी झंडी 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर चंपाई सोरेन की मुलाकात हुई। इस दौरान आगे की रणनीति को लेकर उनकी देर तक अमित शाह से मंत्रणा हुई। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सहप्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी मौके पर उपस्थित थे। 

हिमंता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

रात 11.30 बजे हिमंता बिस्वा सरमा ने `एक्स` पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा की और बताया कि चंपाई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। दिल्ली में शाह से मुलाकात के दौरान चंपाई के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित थे। इससे यह भी तय हो गया है कि बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे। 

कल रिजाइन कर सकते हैं चंपाई 

ऐसा कहा जा रहा कि वह बुधवार 28 अगस्त को झामुमो और हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे।  जान लीजिए कि हेमंत सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए झामुमो से बगावती सुर अपनाने के बाद चंपाई सोरेन पिछले 10 दिनों से चर्चा मे बने हुए हैं। पिछले हफ्ते तीन दिनों तक दिल्ली में कैंप करने के बाद वह झारखंड लौटे थे, तब भी उनके भाजपा में जाने को लेकर चर्चा तेज थी। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर चम्पाई ने अपमानित महसूस करने के कारण अपनी पुरानी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा से अलग होने की घोषणा की थी। बाद में उन्होंने अलग संगठन बनाने की भी बात कही थी। हालांकि भाजपा में उनके शामिल होने की चर्चाओं पर विराम नहीं लगा था।

Share this:

Latest Updates