Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

JHARKHAND NEWS : धनबाद जिला अंतर्गत बाघमारा थाना क्षेत्र के बड़ा पांडेयडीह स्थित देव क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना में डॉक्टर की लापरवाही उजागर हुई है। खोखिविघा गांव के निवासी अशोक चौहान ने अपनी पत्नी ज्योति देवी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला को परिजनों और ग्रामीणों ने क्लिनिक प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

मुआवजे पर सहमति बनने के बाद लोग हुए शांत

 इस घटना की सूचना मिलने के बाद बाघमारा पुलिस देव क्लिनिक में पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन परिजन और ग्रामीण पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण 10 लाख रुपये के मुआवजे की मांग पर अड़े थे। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों और क्लीनिक प्रबंधन के साथ बैठक कर ढाई लाख के मुआवजे पर सहमति बनवाई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और महिला के शव को अपने साथ लेकर गए।

Share this:

Latest Updates