Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

Pepra news :  पीपरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव से पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी अनीश कुमार सिंह की 26 वर्षीय धर्मपत्नी वर्षा देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सीता केवट द्वारा बताया गया है कि शनिवार की देर रात  पुलिस को सूचना मिली कि कुंवरपुर वार्ड संख्या दो में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को उसके घर से बरामद किया।घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य घर छोड़ फरार थे।

गले में पाया गया था निशान 

ग्रामीणों से भी घटना को लेकर कुछ स्पष्ठ जानकारी नही मिली। प्रथम दृष्टया महिला के गले में फंदा का निशान देखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पकड़ीदयाल निवासी देवेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री की शादी आठ वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से कुंवरपुर निवासी अनीश कुमार सिंह के साथ की थी। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है।

Share this:

Latest Updates