Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला मुम्बई पुलिस की हिरासत में

योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला मुम्बई पुलिस की हिरासत में

Mumbai News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारनेवाली महिला को एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में से हिरासत में लिया है। एटीएस की टीम और मुंबई पुलिस महिला से गहन छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार योगी आदित्यनाथ को धमकी देनेवाली महिला फातिमा खान (24) के पास सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री है, लेकिन वह मानसिक रूप से अस्थिर है। फिर भी महिला से पूछताछ की जा रही है और धमकी देने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

मुम्बई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रुम को शनिवार शाम को एक धमकी भरा संदेश मिला था


दरअसल, मुम्बई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रुम को शनिवार शाम को एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि अगर योगी आदित्यनाथ 10 दिनों के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तरह उन्हें भी मार दिया जायेगा। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को सतर्क कर दिया। साथ ही, इस धमकी की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गयी। इसके बाद एटीएस ने धमकी देने वाली महिला का पता लगाया और उसे उल्हासनगर से हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिला को मुंबई लाकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Share this:

Latest Updates