Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टीवी एक्ट्रेस शमा ने सोशल मीडिया पर ग्लैमर का ऐसा बांधा समां कि… 

टीवी एक्ट्रेस शमा ने सोशल मीडिया पर ग्लैमर का ऐसा बांधा समां कि… 

World of glamor : शमा सिकंदर टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करने के लिए भी जानी जाती हैं। अपने स्टाइल से फैंस को तुरंत आकर्षित कर लेती हैं। हाल ही में उनके एक ऐसे वीडियो को फैंस ने हाथों हाथ लिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो

 शमा सिकंदर के हर पोस्ट को उनके फैन्स बहुत करते हैं और उसे झट से वायरल कर देते हैं। शमा सिकंदर आए दिन अपनी अदाओं से भी सोशल मीडिया का टेम्परेचर बढ़ा देती हैं। इसी क्रम में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैन्स बेकाबू हुए जा रहे हैं। इस वीडियो में शमा येलो कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर शमा के 2.8 मिलियन फॉलोअर्स फॉलोअर्स हैं और इस वीडियो को अब तक लगभग 80,000 लाइक मिल चुके हैं।

टिप-टिप बरसा पानी गीत पर…

शमा सिकंदर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे रवीना टंडन की तरह उनके मशहूर गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर मस्त-मस्त अदाएं दिखा रही हैं। शमा के भीगे बाल और उनकी जबरदस्त अदाएं बारिश में आग लगाने का काम कर रही हैं। वीडियो को देखने के बाद फैन्स इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। 

थाईलैंड में मना रही छुट्टियां

शमा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “परफेक्ट मौसम के लिए परफेक्ट गाना। आप सभी की रिक्वेस्ट पर यह गाना”। शमा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए थाईलैंड हैश टैग का इस्तेमाल किया है, जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस इस समय थाईलैंड में छुट्टियों का मजा ले रही हैं।

Share this:

Latest Updates