Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वाह कोलकाता वाह! सिटी ऑफ जॉय तीसरे साल भी देश का सबसे महफूज महानगर 

वाह कोलकाता वाह! सिटी ऑफ जॉय तीसरे साल भी देश का सबसे महफूज महानगर 

Wow Kolkata Wow! City of Joy the safest metropolis of the country for the third year running : सबसे बड़े महानगरों में से एक ‘सिटी ऑफ जॉय’ कोलकाता लगातार तीन सालों से देश का सबसे सुरक्षित महानगर है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक अपराधों की संख्या पिछले तीन सालों से लगातार कम हो रही है। यहां की प्रति लाख की जनसंख्या पर दर्ज किए गए आपराधिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है। कहने का गरज यह कि  महानगर होने के बावजूद कोलकाता शहर बहुत महफूज है। 

देखा जाए तो दुनियाभर के महानगर अपराधों के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील होते हैं। देश के कोने-कोने से आने वाले अजनबियों की भरमार, आबादी का भारी दबाव, गरीबी जैसे कई अन्य कारण हैं, जिनसे किसी भी शहर में अपराध बढ़ने की संभावना प्रबल हो जाती है। हालांकि कोलकाता ने यह साबित किया है कि जरूरी नहीं कि इन वजहों से महानगर में अपराध अधिक ही हों। इस तथ्य पर मुहर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने लगाई है। एनसीआरबी ने कोलकाता को इस साल भी देश का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया है। 

कोलकाता में चुस्त निगरानी

कोलकाता देश का ऐसा शहर है, जो पिछले दो सालों से सबसे सुरक्षित शहर बना हुआ था। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने इसे लगातार तीसरी बार देश का सबसे महफूज शहर घोषित किया है। यह कोई संयोग नहीं है। ब्यूरो के अनुसार कोलकाता में वर्ष 2022 में प्रति लाख जनसंख्या पर 86.5 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे, जो देश के किसी भी शहर की तुलना में सबसे कम है। कोलकाता के सुरक्षित होने की सबसे बड़ी वजह है, यहां संगठित अपराध नहीं है। इसके अलावा यहां की सड़कों की प्रकाश व्यवस्था बहुत अच्छी है। चुस्त निगरानी और आपात इंतजामों से इस शहर में शांति बनाए रखने और अपराध पर काबू पाने में आसानी हो जाती है। 

कोलकाता का शानदार इतिहास

कोलकाता पूर्वी भारत का सबसे बड़ा महानगर होने के साथ ही पूर्वी भारत का प्रतिनिधित्व भी करता है। इस शहर की खासियतों की वजह से अंग्रेजों ने कोलकाता को भारत की राजधानी बनाया था। उनके उपनिवेशों में लंदन के बाद कोलकाता दुनिया का दूसरा सबसे अहम शहर माना जाता था। देश में सबसे पहले यहीं आधुनिक विकास हुआ। यह महानगर आज भी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा केंद्र है। 

बाहरी भी अपने बन जाते हैं

देश के अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोलकाता बहुत अच्छा शहर माना जाता है। यहां के लोग काफी मिलनसार हैं। देखा जाता है कि यहां के वाशिंदे दूसरों की मदद करने को सदैव तत्पर भी रहते हैं। यहां हिंसक अपराध अपेक्षाकृत कम है। यहां अपराध दर पिछले सात वर्षों से गिर रही है। 

सस्ता शहर कोलकाता

देश के अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में कोलकाता अपने रहने की कम खर्चे के लिए जाना जाता है। केवल यहां का सस्ता खानपान ही नही है, बल्कि एक सस्ती और अच्छी तरह से जुड़ी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली भी है। यहां हर तबके के लोगों के लिए पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं। यहां के भोजन की विविधता कोलकाता के रहवासियों को समाहित करने में बहुत योगदान देती है।

Share this:

Latest Updates