Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वाह रे पत्नी : प्रेमी से मिलकर पहले पति का लिंग काटा, इसके बाद दर्द से कराह रहे पति पर चाकू से वार करके ले ली जान

वाह रे पत्नी : प्रेमी से मिलकर पहले पति का लिंग काटा, इसके बाद दर्द से कराह रहे पति पर चाकू से वार करके ले ली जान

Bengaluru Karnataka latest news : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने ही पति का लिंग काट डाला। इतने से भी मन नहीं भरा तो दोनों ने चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित महिला श्वेता और उसके प्रेमी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आंध्र प्रदेश के हिंदुपुर के रहने वाले हैं। इस मामले की जानकारी गुरुवार को मिली। श्वेता और चंद्रू की शादी परिवार के लोगों ने कराई थी। दोनों की उम्र में 18 साल का गैप था। शादी के बाद चंद्रू अपनी पत्नी श्वेता को हिंदुपुर में छोड़कर बेंगलुरु आ गया।

पति ने पुलिस में पहले ही दर्ज करा दी थी शिकायत

श्वेता शादी के पहले से ही सुरेश से प्यार करती थी। शादी के बाद भी दोनों के बीच अफेयर जारी रहा। युवक लोकेश भी श्वेता से प्यार करता था। सुरेश के साथ अपने अफेयर को छिपाते हुए उसने आरोप लगाया कि लोकेश उसे परेशान कर रहा था। इस मामले को लेकर चंद्रू ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। श्वेता ने अपने परिवार और पुलिस की मौजूदगी में लोकेश को पीटा था। इसके बाद चंद्रू श्वेता को येलहंका कर्नाटक लेकर आ गया। इस बीच उसका प्रेमी सुरेश उसे मैसेज करता रहा। श्वेता के लिए सुरेश के साथ अफेयर जारी रखना कठिन हो गया था। इसलिए श्वेता ने अपने प्रेमी सुरेश से मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई।

21 अक्टूबर को की गई थी हत्या

21 अक्टूबर को जब चंद्रू घर लौटा, तो श्वेता उसे छत पर ले गई, जहां सुरेश पहले से मौजूद था। इस दौरान श्वेता ने प्रेमी को चाकू दिया। उसी चाकू से सुरेश और श्वेता ने मिलकर पहले चंद्रू का लिंग काटा। इसके बाद दोनों ने मिलकर दर्द से तड़प रहे चंदू की चाकू से हत्या कर दी। चंद्रू की हत्या के बाद श्वेता ने नाटक किया, मानो कुछ नहीं हुआ हो। उसने लोगों से कहा कि चंद्रू काम से घर नहीं लौटा। जब चंद्रू वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने खोजना शुरू कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे छत पर खून से लथपथ पाया।

बार-बार बयान बदलने पर बढ़ा पुलिस का शक

पुलिस पूछताछ में श्वेता बार- बार अपना बयान बदल रही थी। इससे उस पर पुलिस का संदेह बढ़ गया। पूछताछ की गई तो उसने कहा कि लोकेश एक साल से फोन कर उसे परेशान कर रहा था। हालांकि पुलिस जांच से पता चला कि लोकेश ने उसे कभी फोन नहीं किया था। श्वेता के मोबाइल डाटा से पता चला कि हत्या के दिन उसने सुरेश को 20 बार फोन किया था। उसने सुरेश को अपने घर का लोकेशन भी भेजा था।

Share this:

Latest Updates