Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से रेसलर विकास कच्छप ने की मुलाकात 

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन  से रेसलर विकास कच्छप ने की मुलाकात 

 मुख्यमंत्री ने सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी विकास कच्छप को दी बधाई और शुभकामनाएं

Ranchi news : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रेसलर विकास कच्छप ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के उभरते हुए रेसलर विकास कच्छप को उनकी इस उपलब्धि के लिए अपनी ओर से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को रेसलर विकास कच्छप ने जोर्डन में आयोजित हुए अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने से लेकर कांस्य पदक जीतने तक की यात्रा एवं अनुभव से अवगत कराया। 

ये भी पढ़े:युसंमोज के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत महाप्रबंधक को स्मार्ट मीटर के संदर्भ में सौंपा ज्ञापन

आप जैसे खिलाड़ियों पर राज्यवासियों को गर्व

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें और देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन करते रहें। आप जैसे खिलाड़ियों पर राज्यवासियों को गर्व है। मालूम हो कि रेसलर विकास कच्छप झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी में रहकर प्रक्षिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रेसलर विकास कच्छप राज्य के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीता है। इस अवसर पर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, रेसलर विकास कच्छप की माता सुखमनी तिर्की सहित उनके अन्य परिजन उपस्थित थे।

IMG 20240628 WA0288

Share this:

Latest Updates