Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गोरखपुर अधिवेशन में याज्ञवल्क्य शुक्ला बनें अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री

गोरखपुर अधिवेशन में याज्ञवल्क्य शुक्ला बनें अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री

Ranchi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल को गोरखपुर में आयोजित परिषद के 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार-झारखंड का क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाया गया है। याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं। इन्होंने राँची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में Ph.D की हुई है। इन्होंने नीलाम्बर-पिताम्बर विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में परास्नातक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वें कॉलेज के समय से ही अभाविप से जुड़े हैं।

वर्षे 2009 से अभाविप के पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं

2009 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। 2007 में श्री जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय, गढ़वा के निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष तथा रांची विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्रसंघ उपाध्यक्ष रहे हैं। वर्ष 2018 में भारत सरकार द्वारा आयोजित भारतीय युवा प्रतिनिधि मंडल की श्रीलंका यात्रा का प्रतिनिधित्व किया है। झारखंड के जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों के बीच कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इन्होंने पूर्व में रांची महानगर संगठन मंत्री, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। अभाविप के वर्ष 2022-2024 तक राष्ट्रीय महामंत्री रहे हैं।

Share this:

Latest Updates