Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ye Bollywood hai bhai : मलाइका से तलाक होने के बाद अब जॉर्जिया से भी अलग होंगे अरबाज

Ye Bollywood hai bhai : मलाइका से तलाक होने के बाद अब जॉर्जिया से भी अलग होंगे अरबाज

Ab Georgia se bhi alag honge Arbaaz Khan, Bollywood news, Bollywood update, Malaika Arora, Arbaaz Khan, Georgia :  बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने बिंदास अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अपने से 20 साल छोटी जॉर्जिया संग अपना रिश्ता बनाया था। हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई थी, लेकिन दोनों रिलेशनशिप में थे। वैसे अरबाज ने खुले मंच पर यह घोषणा कर रखी थी कि मलाइका के बाद वह जॉर्जिया को अपना जीवन साथी बनेंगे। लेकिन फिल्मी दुनिया में इन बातों का कोई महत्व नहीं है। कब कौन किस अलग हो जाए और कब किसका तलाक हो जाए किसी को पता नहीं रहता है। मलाइका से तलाक होने के बाद अरबाज खान और जार्जिया की जोड़ी की चर्चा हर और थी। ऐसा लग रहा था कि जॉर्जिया अब खान परिवार की बहु बनेगी। लेकिन ताजा घटनाक्रम से ऐसा लगने लगा है कि अब अरबाज खान और जॉर्जिया एक – दूसरे से अलग होने वाले हैं।

3 साल रहे साथ, अब होंगे एक – दूसरे से जुदा

गत 3 सालों से जॉर्जिया और अरबाज हर कदम पर एक- दूसरे का साथ देते नजर आ रहे थे। सबको ऐसा लग रहा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन हाल ही में अब अरबाज ने इस बात का जिक्र सबके सामने कर दिया है कि उनके और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के बीच अब किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। अरबाज ने अपने ब्रेकअप के बारे में बताया कि उनका संबंध जॉर्जिया के साथ मलाइका के जैसा नहीं रहा। इस वजह से ही उन्होंने अब अलग होने का फैसला किया है। इस मामले पर अभिनेत्री जॉर्जिया ने अब तक चुप्पी साथ रखी है। उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share this:

Latest Updates