Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

योग भारत की ओर से सम्पूर्ण विश्व को दिया गया एक अनुपम उपहार है : राज्यपाल

योग भारत की ओर से सम्पूर्ण विश्व को दिया गया एक अनुपम उपहार है : राज्यपाल

Ranchi News : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि योग भारत की ओर से सम्पूर्ण विश्व को दिया गया एक अनुपम उपहार है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का विज्ञान भी है।
राज्यपाल शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन के बिरसा मंडप में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योग जीवन को संतुलित करने की कला है और इसके अभ्यास से हम स्वस्थ शरीर, शांत चित्त एवं ऊर्जावान जीवन की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली और 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मान्यता मिलना भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि योग बच्चों और युवाओं के लिए केवल स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि एकाग्रता, आत्मबल और अनुशासन का भी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन योग करें और समाज में योग के प्रचार-प्रसार के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
इस कार्यक्रम में राजभवन परिवार के सदस्यों एवं आमंत्रित स्कूली बच्चों ने सक्रियता से भाग लिया।

Share this:

Latest Updates