Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा का हो जाएगा सफाचट, योगी ने

2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा का हो जाएगा सफाचट, योगी ने

Lucknow news : उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला। साफ तौर पर कहा कि 2027 में खटाखट नहीं, कांग्रेस और सपा का सफाचट होगा। आपको बता दें कि हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का लचर प्रदर्शन हुआ था। 

कौन थे संविधान का गला घोटने वाले 

योगी ने भाजपा और एनडीए के अपने सहयोगी विधायकों से कहा कि आप सब जनता-जनार्दन के बीच जाइए और उनसे पूछिए कि एक लाख का बॉन्ड कहां गया, कौन खा गया और उसे खाने वाले लोग कौन हैं।  उन्होंने कहा कि संविधान का गला घोटने वाले कौन लोग थे? विपक्ष के लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार आएंगे तो संविधान खत्म कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्ष से  सत्ता में हैं, क्या संविधान खत्म हुआ, नहीं! बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के रहते संविधान और मजबूत हुआ है।

Share this:

Latest Updates