Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आप सत्ता परिवर्तन कीजिये, हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे : राजनाथ सिंह

आप सत्ता परिवर्तन कीजिये, हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे : राजनाथ सिंह

हटिया क्षेत्र के रातू में चुनावी जनसभा को रक्षा मंत्री ने किया सम्बोधित

Ranchi news : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झामुमो, कांग्रेस और राजद को निशाने पर लिया। उन्होंने मंगलवार को रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के रातू में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा शक्तिशाली रॉकेट है, जो झारखंड को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेगा। झारखंड से हमारा आत्मीयता का रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को मौका दीजिये। आप सत्ता परिवर्तन कीजिये, हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे।
राजनाथ ने कहा कि 62,000 आदिवासी गांव के लिए हमने अलग योजना बनायी है। हर तरह से चिन्ता है, आदिवासियों की चिन्ता की जा रही है। उन्होंने कहा कि नवीन जायसवाल तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस बार भी जीतेंगे, तो सिर्फ विधायक नहीं रहेंगे ; कुछ और रहेंगे। इसलिए इनकी मदद कीजिये। इनको फिर से विधानसभा में पहुंचाइये।

झामुमो, कांग्रेस और राजद विकास के तीन ब्रेकर

राजनाथ ने कहा कि जब भी झामुमो के हाथों में राज्य गया, तब बर्बादी ही हुई। जेएमएम का मतलब जम कर मलाई मारो है। झारखंड के विकास में तीन ब्रेकर झामुमो, कांग्रेस और राजद हैं। बिरसा जयंती पूरे देश में मनायी जा रही है। कुल 62 हजार आदिवासी गांव के लिए अलग से योजना बनायी गयी है। सभी तरह से आदिवासियों की चिन्ता की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपने राज्य बनने के बाद से अब तक 13 मुख्यमंत्री बने। हमारे एक भी मुख्यमंत्री पर केस नहीं हुआ। जेल नहीं गये, लेकिन यहां के दो-दो मुख्यमंत्री जेल गये। ये दोनों भाजपा के नहीं थे।
राजनाथ ने कहा कि भाजपा तेजी से विकास करती है। इन्होंने आदिवासियों का खून चूसा है। ये आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड से हमारा आत्मीय रिश्ता है। साथ ही, कहा कि कहां से आते हैं इनके पैसे, ये आपको सोचना चाहिए। जब भी जेएमएम के हाथों में राज्य गया, इसकी बर्बादी हुई। आप क्या ऐसे लोगों को फिर से सरकार बनाने का मौका देंगे।

अभी भारत विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर

राजनाथ ने कहा कि आज देश का नाम मोदी के कारण पूरी दुनिया में गूंज रहा है। धनतेरस के दिन हमने विदेश में रखा भारत का 102 टन सोना वापस लाया। अभी भारत विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है, लेकिन जल्द ही यह तीसरे स्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बाद हम तीसरे पर स्थान होंगे। आदिवासियों को सबसे अधिक सम्मान भाजपा ने दिया है। पूरे देश में बिरसा जयंती मनायी जा रही है। दिल्ली में भी मनायी जा रही है। हमने आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। भाजपा ने ही अलग राज्य बनाया।

Share this:

Latest Updates