Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं सुना और देखा होगा ऐसा वाक्या, महिला की हो रही थी डिलीवरी और ऑपरेशन थिएटर में वह गाती रही भजन, देखें खूबसूरत वीडियो

नहीं सुना और देखा होगा ऐसा वाक्या, महिला की हो रही थी डिलीवरी और ऑपरेशन थिएटर में वह गाती रही भजन, देखें खूबसूरत वीडियो

New Delhi news : किसी भी महिला के लिए बच्चों को जन्म देना बहुत दर्दनाक होता है, लेकिन एक महिला ऐसी भी है जो बच्चों को जन्म देते समय भावुक हो गई और वह ऑपरेशन थिएटर में भजन गाती रही। यह वाक्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में महिला सी- सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म देने जा रही है। डॉक्टर्स जिस समय उसका ऑपरेशन कर रहे हैं, वह खुद को हिम्मत देने के लिए बिना रुके भजन गा रही है- ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी…’ ऑपरेशन थिएटर में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

डिलीवरी में होने वाले दर्द को भुला देना चाहती है महिला 

बच्चे को जन्म देने वाली महिला इतना सुरीला और इतना अधिक एकाग्रता से भजन गा रही है कि मानो वह  ऑपरेशन के डर को पूरी तरह भुला देना चाहती हो। वीडियो को @fenilkothari नाम की ट्विटर आई से पोस्ट किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- ‘रोंगटे खड़े कर देने वाला पल। वह बच्चे की जिंदगी के लिए ऊपर वाले से लगातार प्रार्थना कर रही है।’

यूजर्स ने ऐसे- ऐसे किए कमेंट 

वीडियो पर लोग ने ढेरों अच्छे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- सबसे पवित्र प्रेम। एक अन्य यूजर ने लिखा- मां का प्यार। एक दूसरे यूजर ने लिखा- किसी ने इस खूबसूरती से कभी लाइव परफॉर्मेंस नहीं दिया होगा। हालांकि यह वीडियो कब का और कहां का है यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन ये वायरल है और लोगों को दिलों को छू रहा है। वायरल वीडियो देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Share this:

Latest Updates