Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आप भी रहें सावधान : मकान मालिक का नाबालिग बेटा ही निकला नौ वर्षीय मासूम बच्ची का हत्यारा

आप भी रहें सावधान : मकान मालिक का नाबालिग बेटा ही निकला नौ वर्षीय मासूम बच्ची का हत्यारा

राजस्थान अंतर्गत जयपुर आमेर थाना इलाके में शनिवार को नौ वर्षीय मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक का नाबालिग बेटा ही बच्ची का हत्यारा निकला है। पुलिस आरोपित किशोर से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका बच्ची के पिता के साथ विवाद था। इसी कारण उसने बच्ची की हत्या कर दी। उधर मेडिकल बोर्ड से बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद रविवार को शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बच्ची का रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करवाया।

नाबालिग आरोपित ने कबूला जुर्म

इस घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) परिस देशमुख ने बताया कि आरोपित किशोर से पूछताछ जारी है और उसने कबूला कर लिया है कि उसका मृतका के पिता के साथ विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने नाबालिग बच्ची की हत्या की। इससे पहले मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर इस मामले को लेकर बच्ची के पिता ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज करवाया है। हालांकि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

शनिवार को खंडहर में मिला था बच्ची का शव

बताते चलें कि शनिवार दोपहर को घर से गायब हुई बच्ची का शव एक खंडहर में मिला था। बच्ची के बदन पर कपड़े नहीं थे, गला रेता हुआ था पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को शनिवार रात को हिरासत में लिया था जिस में मकान मालिक का नाबालिग बच्चा भी था। बच्ची का नग्न अवस्था में शव को देखकर दुष्कर्म का अंदेशा जताया जा रहा है। अंदेशा है कि दुष्कर्म करने के बाद बच्ची की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस की ओर से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

Share this:

Latest Updates