Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चोर समझ कर युवक का किया पीछा, पोखर में डूबने से हुई मौत

चोर समझ कर युवक का किया पीछा, पोखर में डूबने से हुई मौत

Chiraiya, motihari news : शिकारगंज थाना क्षेत्र के  भलुवहिया गांव में बुधवार को पोखर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के पथरा गांव निवासी सुरेन्द्र तिवारी का 22 वर्षीय पुत्र आनंद तिवारी के रुप मे हुई है। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि विगत 14 अगस्त को मृतक अपने बहनोई व उक्त गांव निवासी सुधीर उपाध्याय की माता के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में आया हुआ था। उसी दिन देर रात को वह गांव के किसी दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था। 

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण

अंधेरा अधिक होने के कारण कुछ लोग उसे चोर समझ कर चोर-चोर की आवाज लगाने लगे। इसी बीच मृतक लोगों के डर से भागने लगा और रात के अंधेरे में गांव के पश्चिम में स्थित पोखर में छलांग लगा दिया। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। पोखर में अत्यधिक जलकुंभी होने के कारण शव बाहर नहीं निकल सका। इधर, बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग खेत में खाद देने गए तो शव को पानी में उपलता देखकर मृतक के स्वजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर स्वजन घटना स्थल पर पहुंचे। 

छह दिनों से था लापता

परिजनों ने बताया कि पांच छः दिनों से मृतक लापता था। लेकिन हम लोगों को लगा कि वह अपने घर नेपाल चला गया है। इधर लोगों की सूचना पर पहुंचे शिकारगंज थानाध्यक्ष मो.शाहरुख ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तरफ से आवेदन पत्र प्राप्त नही हुआ है। आवेदन मिलते ही कारवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates