Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस ‘जेलेंस्की’ से प्यार करती हैं पुतिन की छोटी बेटी कैटरीना

इस ‘जेलेंस्की’ से प्यार करती हैं पुतिन की छोटी बेटी कैटरीना

Russia (रूस) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से नफरत करते हों, लेकिन उनकी एक बेटी कैटेरीना तिखोनोवा एक दूसरे ‘जेलेंस्की’ से प्यार करती हैं। दरअसल, उनके बॉयफ्रेंड का नाम इगोर जेलेंस्की है। दोनों पिछले करीब 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। जर्मनी के दर स्पाईगेल की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है। 1986 में जन्मीं कैटरीना पुतिन की छोटी बेटी हैं। उनका पहला रिश्ता सफल नहीं रहा था। कैटेरीना की पहली शादी रूस के सबसे युवा अरबपति किरिल शामलोव से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता एक साल भी नहीं टिक सका और दोनों ने 2017 में अलग होने का फैसला लिया।

डांसर हैं कैटरीना के बॉयफ्रेंड जेलेंस्की

 कैटरीना के बॉयफ्रेंड जेलेंस्की की बात करें तो वह पेशे से डांसर है। उनकी उम्र 52 साल है। जेलेंस्की ने इससे पहले कोरियोग्राफर याना सेरेब्रीकोवा से शादी की थी। जिनसे जेलेंस्की को दो बेटियां और एक बेटा है। एक ओर पुतिन पश्चिमी देशों में रहने वाले रूसियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। वहीं उनकी बेटी सरकारी सुरक्षा के साथ अपने बॉयफ्रेंड से मिलने म्यूनिख जाती थीं। रिपोर्ट में कहा गया कि कैटरीना 2017 से 2019 के बीच करीब 50 बार जेलेस्की से म्यूनिख गई थीं। वहीं 2022 की शुरुआत दोनों म्यूनिख में साथ रह रहे थे।

जंग के चलते प्रेमी से नहीं मिल पा रहीं

पिछले करीब 3 महीनों से रूस और यूक्रेन की बीच जंग जारी है। इससे दोनों देशों के आम नागरिकों के साथ रूसी राष्ट्रपति की बेटी कैटरीना की जिंदगी भी प्रभावित हुई है। जंग के चलते वे अपने प्रेमी से मिलने म्यूनिख भी नहीं जा पा रही हैं।

Share this:

Latest Updates