Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सील के माध्यम से अलग-अलग राज्यों की यात्रा कर भारतीय मूल्यों से रूबरू हो रहे हैं पूर्वोत्तर के युवा

सील के माध्यम से अलग-अलग राज्यों की यात्रा कर भारतीय मूल्यों  से रूबरू हो रहे हैं पूर्वोत्तर के युवा

Ranchi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर-राज्य छात्र-जीवन दर्शन (SEIL) के अंतर्गत चल रही ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ का देश के अलग-अलग राज्यों में स्वागत हो रहा है। इस वर्ष झारखंड राज्य के रांची में ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ में 31 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन (SEIL) के अंतर्गत चल रही राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत पूर्वोतर भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि 6 से 10 फरवरी तक रांची में मेजबान परिवारों के साथ रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिससे उन्हें झारखंड की परंपरा एवं संस्कृति को जानने व समझने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ छात्र के प्रतिनिधि झारखंड की रांची की यात्रा करेंगे

‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ छात्र के प्रतिनिधि झारखंड की रांची की यात्रा करेंगे । रांची शहर के प्रमुख स्थानों तथा शैक्षणिक संस्थानों के भ्रमण के साथ यहां रह रहे नागरिक परिवारों के साथ यात्रा प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। उपर्युक्त शहर में राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के प्रतिनिधियों राजनीति,शिक्षा,व्यापार आदि क्षेत्रों के नेताओं से भी सकारात्मक चर्चा करेंगे।

“अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन की ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों के बारे में प्राप्त हो रही जानकारियों से वे स्वयं तो समृद्ध होंगे ही साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के विकास की दिशा में ये अनुभव दूरगामी सिद्ध होंगे।एक वर्ष के अंतराल पर भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं की पूर्वोत्तर आने वाली यात्रा इसी प्रकार पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति तथा विरासत से सीधे जुड़ाव का अवसर देती है।”

1966 में शुरू हुए SEIL (सील) ने पूर्वोत्तरीय के युवाओं को शेष भारत के साथ रूबरू होने का अवसर दिया

“पूर्वोत्तर के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के माध्यम से प्रतिदिन नए सकारात्मक अनुभव प्राप्त हो रहे हैं,सन् 1966 में शुरू हुए SEIL (सील) के माध्यम से पूर्वोत्तरीय राज्यों के हजारों युवाओं ने शेष भारत के साथ सहजता तथा बंधुत्व भाव को प्रत्यक्षतः प्राप्त किया है।यात्रा में भाग ले रहे प्रतिनिधियों का रात्रि विश्राम स्थानीय परिवारों के साथ हो रहा है,इस कारण अलग-अलग राज्यों के पारिवारिक मूल्यों के प्रति भी प्रतिनिधियों को जानने के अवसर मिल रहे हैं।”

‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के द्वारा पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को झारखंड राज्य के रांची से प्रत्यक्ष परिचय करने तथा सकारात्मक मूल्यों को आत्मसात करने का यह अवसर निश्चित ही उन्हें जीवन में आगे बेहतर करने की प्रेरणा देगा।” इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री रोहित देव दुबे ने दी ।

Share this:

Latest Updates